प्रयागराज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। बुधवार देापहर बाद पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की सूची जारी हो गई। इसके बाद अब आपत्तियां मांगी जाएंगी। 15 मार्च तक इसकी फाइनल सूची भी जारी हो जाएगी।  जनपद में जिला पंचायत के कुल 84 पद हैं। ग्राम प्रधान के 1540, बीडीसी के 2086 पदों और ग्राम पंचायत सदस्यों के चार हज़ार से अधिक पदों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई।

बुधवार दोपहर बाद पूरा हुआ आरक्षण सूची का इंतजार

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार बुधवार को पूरा हो गया। दोपहर में सबसे पहले ब्‍लॉक प्रमुख के पदों की आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद अन्‍य पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई। आरक्षण सूची जारी होने के बाद वहीं कुछ दावेदारों में खुशी थी तो कुछ निराशा थी। जिनकी सीट आरक्षित हो गई है।

जिले में ग्राम प्रधान के कुल 1540 पद हैं। जिसके लिए बुधवार दोपहर आरक्षण सूची जारी गई है। ग्राम सभावार ग्राम प्रधान पदों की यह है आरक्षण सूची।

ब्लॉक प्रमुख की सीटों का आरक्षण

एससी महिला - भगवतपुर और सहसो

एससी - करछना, शंकरगढ़, सृंगवेरपुर

ओबीसी महिला - धनुपुर और मऊआइमा

ओबीसी - कौड़िहार, प्रतापपुर, फूलपुर, सैदाबाद

महिला - उरुआ, कोरांव, जसरा, मेजा।

सामान्य - कौंधियारा, चाका, बहादुरपुर, बहरिया, माण्डा, सोरांव, हंडिया, होलागढ़।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने