होली त्योहार एवं आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 22 मार्च से 31 मार्च, 2021 तक चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान

लखनऊ, दिनांकः 25 मार्च, 2021    

श्री संजय आर. भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में होली त्योाहार तथा पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रदेश में 22 मार्च से 31 मार्च तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत अब तक प्रदेश में 558 मुकदमे पकड़े गये, जिसमें 28,174 ली. अवैध शराब बरामद की गयी तथा शराब बनाने हेतु तैयार किये गये 1,30,331 कि.ग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 283 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 12 वाहनों को जब्त किया गया।
अपर मुख्य  सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद सहारनपुर में एक कार से हरियाणा राज्य  में बिक्री हेतु अनुमन्य 10 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य कार्यवाही में अरूणांचल प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य 144 पौवा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एफ.आई.आर दर्ज कराया गया। जनपद मेरठ में दबिश के दौरान एक घर से हरियाणा राज्य के 200 पौवे तथा एक स्कूटी से 105 पौवे अवैध देशी शराब बरामद करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद प्रतापगढ़ में सरकारी कोटेदार की दुकान से 155 कैन नकली बीयर बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरूद्ध आबकारी एवं आई.पी.सी. की धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने