श्रम मंत्री ने 206 पात्रों को बांटी साइकिलें, कई योजनाओं का दिया गया लाभ

उरई।मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग स्वामी प्रसाद मौर्या ने राजकीय इण्टर कालेज उरई में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र वितरण/साईकिल वितरण/सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया तथा संबंधित से जानकारी की। इसके उपरान्त  मंत्री जी द्वारा कार्यक्रम के शुभारम्भ से पूर्व दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरान्त छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में  विधायकगण अपने-अपने विचार प्रस्ततु किये। इस अवसर पर  मंत्री जी द्वारा बताया गया कि बुन्देलखण्ड वीरभूमि है यह झलाकारीबाई, रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना मातृशक्तियों की कर्मभूमि रही है। आज शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे देशभक्तों ने फांसी के फन्दों को चूमा था। आज आयोजित श्रमिक हितलाभ वितरण योजना कार्यक्रम में सम्मानित मंत्री मनोहर लाल पन्त जी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ 16-17 योजनायें चलायी जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार लाये। श्रमिकों के लिये प्रत्येक मण्डल में एक विद्यालय का निर्माण किया गया है जिसमें सिर्फ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। श्रम विभाग द्वारा 37 लाख निर्माण मजदूरों को रू0 1000/- की सहायता। जनधन खाते में 20 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता भेजी गयी। अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक निःशुल्क पंजीयन का अभियान चलाया गया हैं। पंजीयन फीस एवं नवीनीकरण फीस रू0 50/- से घटाकर रू0 20/- की गयी हैं। पंजीयन आॅनलाईन कराने की सुविधा हैं।  इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा,  विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन,  विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रामेन्द्र सिंह वना, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने