वर्ष 2021 के राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन का कलेण्डर जारी
लखनऊ: दिनांक 31 मार्च, 2021
मा0 न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर वर्ष 2021 में राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन का कलेण्डर जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में उ0प्र0 के मुख्य सचिव द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों का उल्लेख करते हुए सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रस्तावित लोक अदालतों की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कहा गया है। इसके साथ ही लोक अदालतों को सफलतापूर्वक आयोजित करने की अपेक्षा की गई है।
प्रदेश में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल, 2021, 10 जुलाई,
11 सितम्बर तथा 11 दिसम्बर, 2021 को लोक आदलतों का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने