Indian army recruitment rally 2021 : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का अच्छा मौका है। इंडियन आर्मी में सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास)  के लिए रैली आयोजित होने जा रही है। इच्छुक युवाओं को इस रैली में शामिल होने के लिए 26 मार्च तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ये सेना भर्ती मुजफ्फरनगर (यूपी) के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 12 मई से 31 मई 2021 के बीच आयोजित होगी। सिपाही - जनरल ड्यूटी 

- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही टेक्निकल
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट/ नर्सिंग असिस्टेंट वेटरिनेरी
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास। 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश होना जरूरी। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी

सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट 
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 98 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।

सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 98 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास) 
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 98 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)
- 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

चयन
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा। 
लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। 

भर्ती रैली में ये दस्तावेज लाना न भूलें
- एडमिट कार्ड।
- ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र। फोटोकॉपी के दो सेट के साथ।
- फोटो की 20 कॉपियां। फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी न हो। 
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने