उत्तर प्रदेश। केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर कई महीनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठा है। सरकार द्वारा सुनवाई ना करने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को  गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली पर एक महापंचायत की गई। जिसमे किसानों को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सम्बोधित किया। महापंचायत में सभी जिलाध्यक्षों ओर पदाधिकारियों को अपने साथ किसानों को लेकर पहुँचने का आह्वान किया गया था। नरेश टिकैत ने  महा पंचायत में पहुँचे सभी जिला अध्यक्षों ओर पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले से काम के दौर में अलग अलग जिले के जिलाध्यक्ष करीब 20 ट्रेक्टरों के साथ 200 लोग गाजीपुर बॉर्डर पर रहेंगे। जो एक हफ्ते तक गाजीपुर बॉर्डर पर रहेंगे उसके बाद दुसरे जिले के जिला अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों ओर किसानों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुन नही रही है। इस कृषि कानूनों से किसान बर्बादी की ओर जाएगा। 

 महापंचायत में चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राजेश चौहान, राष्ट्रीय सचिव अनिल तालान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रतन मान, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान जबर सिंह, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष, बुद्धा सिंह प्रधान, आगरा मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार आगरा मंडल सचिव द्रोणाचार्य, आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर, रामअवतार सिंह परिहार मंडल सलाकार, जगमोहन सिंह जिला महासचिव मथुरा देवेंद्र सिंह रघुवंशी वरिष्ठ कार्यकर्ता भागीरथ, जिला अध्यक्ष हाथरस मलखान सिंह, जिला अध्यक्ष नागौर राजस्थान सुनील कुमार, मध्य प्रदेश भावी प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, महासचिव आगरा।  कृपाल सिंह फ़ौजदार, मैनपुरी करहल तहसील से तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंहसहित सैकड़ों किसानों आगरा मंडल तेज बहादुर सोनी आदि और पदाधिकारी मौजूद रहे 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने