*धार  जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वृत्त कुक्षी में  ₹  1,76,500 की शराब  तथा महुआ लहान जप्त कर दर्ज किये गए 02प्रकरण*

  
आज दिनांक 26/03/2021 को  धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह   के निर्देशन  एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा  के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में  धार जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त जिला बल के साथ कार्यवाही  करते हुए *कापसी,बारुड़* में विभिन्न स्थानों पर दबिश कर चालू भठ्ठियों से 3450 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा 40 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब  जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत  02 प्रकरण  कायम किये गए।


संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 1,76,500/- रु  है।


 उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, आरक्षक पदमा बघेल सैनिक दरियाव की टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने