अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले के 41 जिला पंचायत सदस्य पदों में से 13 पद अनारक्षित श्रेणी के घोषित किए गए हैं। इसके बाद सात-सात पद अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महिला के लिए 6, जबकि पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित महिला के लिए 4-4 पद आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख के 9 पदों में से 3 पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, तो इतने ही पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। 2 अनुसूचित जाति, जबकि एक ब्लॉक प्रमुख का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ग्राम प्रधान के 902 पदों में से 304 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। अनुसूचित पुरुष व महिला के लिए 204 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व पुरुष के लिए 245 पद आरक्षित किए गए हैं। महिला के लिए 149 पद आरक्षित किए गए हैं।

पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 902 ग्राम पंचायतों की तुलना में 598 ग्राम पंचायतों को आरक्षित सूची में रखा गया है, जबकि 304 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार अकबरपुर विकास खंड की 136 ग्राम पंचायतों की तुलना में 10 अनुसूचित जाति महिला, 20 अनुसूचित जात

ि, 13 पिछड़ा वर्ग महिला, 24 पिछड़ा वर्ग, 23 महिला व 46 अनारक्षित की गई हैं। इसी प्रकार बसखारी विकास खंड की 69 ग्राम पंचायतों में 6 अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, 6 पिछड़ा वर्ग महिला, 12 पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 24 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं।

भीटी विकास खंड में 92 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला, 31 अनारक्षित, भियांव विकास खंड की 83 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 15 पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित, जहांगीरगंज विकास खंड की 89 ग्राम पंचायतों में 7 अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 15 महिला व 30 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं।

जलालपुर विकास खंड की 115 ग्राम पंचायतों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 17 अनुसूचित जाति, 11 पिछड़ा वर्ग महिला, 21 पिछड़ा वर्ग, 19 महिला व 38 अनारक्षित, कटेहरी विकास खंड की 97 ग्राम पंचायतों में 8 अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 32 अनारक्षित, रामनगर विकास खंड की 102 ग्राम पंचायतों में 8 अनुसूचित जाति महिला, 15 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 35 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई हैं। टांडा विकास खंड की 119 ग्राम पंचायतों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 18 अनुसूचित जाति, 11 पिछड़ा वर्ग महिला, 21 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 40 अनारक्षित की श्रेणी में हैं। इस प्रकार 902 ग्राम पंचायतों में 71 अनुसूचित जाति महिला, 133 अनुसूचित जाति, 84 पिछड़ा वर्ग महिला, 161 पिछड़ा वर्ग, 149 महिला व 304 अनारक्षित सीटें हैं।

बीडीसी के 321 पद अनारक्षित

जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1020 पदों की तुलना में 94 अनुसूचित जाति महिला, 178 अनुसूचित जाति, 94 पिछड़ा वर्ग महिला, 178 पिछड़ा वर्ग, 155 महिला व 321 पद अनारक्षित किए गए हैं। इसमें अकबरपुर विकास खंड में 152 पदों की तुलना में 12 अनुसूचित जाति महिला, 24 अनुसूचित जाति, 14 पिछड़ा वर्ग महिला, 27 पिछड़ा वर्ग, 25 महिला व 50 अनारक्षित हैं। इसी प्रकार बसखारी में 96 पदों की तुलना में 9 अनुसूचित जाति महिला, 16 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 16 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 32 अनारक्षित, भीटी में 27 पद की तुलना में 7 अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचिज जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 15 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला व 30 अनारक्षित हैं। भियांव में 104 पदों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 18 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 18 पिछड़ा वर्ग, 16 महिला व 33 अनारक्षित, जहांगीरगंज में 82 पदों में 9 अनुसूचित जाति महिला, 16 अनुसूचित जाति, 8 पिछड़ा वर्ग महिला, 14 पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 24 अनारक्षित हैं। जलालपुर में 143 पदों में 15 अनुसूचित जाति महिला, 28 अनुसूचित जाति, 13 पिछड़ा वर्ग महिला, 25 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 42 अनारक्षित, कटेहरी में 108 पद में 9 अनुसूचित जाति महिला, 17 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 19 पिछड़ा वर्ग, 17 महिला व 36 अनारक्षित, रामनगर में 112 पद में 10 अनुसूचित जाति महिला, 20 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 20 पिछड़ा वर्ग, 18 महिला व 14 अनारक्षित तथा टांडा विकास खंड में 136 पदों की तुलना में 14 अनुसूचित जाति महिला, 26 अनुसूचित जाति, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 24 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला व 40 अनारक्षित किए गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने