खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जा रहा है। पिंक बॉल में दूधिया रोशनी के नीचे आज गिरे 13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए। स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट खोकर 99 रन बना लिए। भारत अब सिर्फ 13 रन ही पीछे है। रोहित शर्मा 57 रन बनाकर नाबाद है। इससे पहले अक्षर और अश्विन ने मिलकर 10 में से नौ अंग्रेजों को आउट किया और इंग्लिश पारी 112 रन पर समेट दी।

13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए

पिंक बॉल में दूधिया रोशनी के नीचे आज गिरे 13 में से 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए। आज गिरे भारत के तीन में से दो विकेट इंग्लिश स्पिनर जैक लीच ने लिए तो इससे पहले अक्षर और अश्विन ने मिलकर 10 में से नौ अंग्रेजों को आउट किया और इंग्लिश पारी 112 रन पर समेट दी। अक्षर पटेल को छह विकेट मिले। लगातार दूसरे मैच में फाइव विकेट हॉल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। रवि अश्विन ने तीन तो इशांत शर्मा के खाते में एक सफलता आई।

भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट आउट

दिन के खेल में कुछ ही मिनट शेष थे, तभी स्पिनर जैक लीच ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की मैच में वापसी करवा दी। 58 गेंद में विराट ने 27 रन की पारी खेली। लैंथ गेंद को कट मारने के प्रयास में बल्ले का निचला किनारा लगा और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। बाएं हाथ के धीमे गेंदबाज ने अपना काम कर दिया। अब रहाणे नए बल्लेबाज। 

भारत का स्कोर 100 रन के करीब

32 ओवर में भारत ने 98 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 57 और विराट कोहली 27 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं।


24 रन पर विराट का कैच छूटा

एंडरसन और विराट की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। 29.1 ओवर में इंग्लैंड के पास एक सुनहरा मौका था। हालांकि उतना ही कठिन भी था। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल पर विराट ने शॉट खेलना चाहा, लेकिन अतिरिक्त बाउंस ने उन्हें परेशान किया। वहां मुस्तैद ओली पोप ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 30 ओवर में भारत का स्कोर 91/2 विराट कोहली (24) और रोहित शर्मा (53)


रोहित-विराट के बीच 50 रन की साझेदारी

65 गेंदों में भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी को संभाला। इस दौरान रोहित शर्मा ने 28 तो विराट कोहली ने 19 रन बनाए।


रोहित शर्मा का 12वां टेस्ट अर्धशतक

63 गेंद में आठ चौके की मदद से हिटमैन ने यह पचासा लगाया। पिछले मैच में भी उनके बल्ले से रन निकले थे। भारतीय सरजमीं पर सात शतक जमा चुके रोहित क्या आठवां शतक पूरा कर पाएंगे? 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/2 रोहित शर्मा (50) और विराट कोहली (19)

भारत का स्कोर 50 रन

दूधिया रोशनी के नीचे भारतीय बल्लेबाज अपना तीसरा और घर में दूसरा मैच खेल रहे हैं। छह साल बाद इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/2 रोहित शर्मा (33) और विराट कोहली (5)


आर्चर की पिटाई जारी

तीसरी और आखिरी गेंद में चौका लगाने के बाद रोहित शर्मा 31 रन पर पहुंच गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/2


भारत को लगातार झटके

शुभमन के बाद आए नए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले आउट, उन्हें जैक लीच ने LBW किया। भारत ने 34 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। रोहित शर्मा 23 तो विराट कोहली शून्य पर नाबाद हैं।


भारत का पहला विकेट गिरा

33 रन पर भारत को पहला झटका। जोफ्रा आर्चर ने शुभमन गिल को फंसाया। पुल करने के प्रयास में वह स्क्वैयर लेग में क्राउली द्वारा लपके गए। अतिरिक्त उछाल 11 रन के स्कोर पर खेल रहे गिल के खिलाफ गया

पहली बार स्पिन आक्रमण

जैक लीच के रूप में इंग्लिश टीम में एकमात्र स्पिनर मौजूद हैं। जो रूट ने 14वें ओवर में लीच को गेंद थमाई।


जोफ्रा आर्चर को दो लगातार चौके

रोहित शर्मा ने पहले पुल मारा फिर बैकफुट पंच से चार रन जुटाए। 12.3 और 12.4 में दो लगातार चौके। 13 ओवर में भारत का स्कोर 31/0 रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 10 रन पर नाबाद।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने