भले ही मंहगाई कुछ बढ़ी हो, लेकिन कभी-कभी विकास के बढ़ते दायरे के कारण ऐसा होता है। इस पर भी जल्द नियंत्रण किया जाएगा। किसानों को एमएसपी से सार्वजनिक फायदा हो रहा है। आम बजट यूपी समेत देश के लिए कल्याणकारी साबित होगा। अब देश की तस्वीर बदल रही है।

 यह बात शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे अब देश की तस्वीर बदलेगी। यूपी के लिए विशेष बजट है। सड़क, बिजली, पानी व स्कूल के लिए भारी भरकम बजट मिला है। किसानों


जानकारी देते क्षेत्रीय अध्यक्ष।

पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश के विकास को इस बजट में प्राथमिकता दी गई है। विकास से ही देश का भला होगा। शहर से गांव तक सड़क, 24 घंटे बिजली देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट लगेंगें। गांव-गांव पानी पहुंचोने की योजना के साथ शहर में सभी को पानी मिले इसकी व्यवस्था की गई है। एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। इस मौके पर राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, कृष्ण प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, सुशील द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, बद्रीविशाल त्रिपाठी, हरवंश सिंह, आनंद पटेल, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने