मथुरा ||कोसीकलां  ब्रज प्रभात  सेवा संस्थान एवं ब्रज रस गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के संदर्भ में  संरक्षक  कमल किशोर वार्ष्णेय के निज निवास अग्रसेन नगर में  संस्था की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में संस्था द्वारा आयोजित 52 कन्याओं के आदर्श हिंदू सामूहिक सर्व जातीय कन्या विवाह समारोह  के निमंत्रण पत्रिका  का अनावरण  श्री  मनमोहन बृजवासी  संस्थापक ब्रजरस गौ सेवा समिति  गुरुग्राम के सानिध्य में किया गया।अध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल ने बताया कि राज्यसभा सांसद अरुण सिंह एवं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष मा रामनिवास गोयल एवं रोहताश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दीप प्रज्जवलन सांस्कृतिक मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण एवं जिलाधिकारी नवनीत चहल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के सांसद दीपक मंगला, जगदीश नायर, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, नीरज अग्रवाल, आदि उपस्थित होकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। निमंत्रण पत्र के विमोचन पर योगेश धानौतिया,  तरुण सेठ ,कन्हैयालाल गोयल, हुकम चंद ,हरीश गर्ग ,कन्हैया जी कंठी वाले, पंकज भार्गव, धर्मपाल धनगर, कृष्ण मुरारी, ममता सक्सेना  अनिल जैन, प्रदीप  लोहकना, राजपाल शर्मा, मदन ठाकुर  विवेक उपाध्याय,अनिल प्रधान, मुकेश बंसल, अंकित ठाकुर ,अमित ठाकुर   महेश जाबिया,इंदरजीत गौतम,  श्यामू, नितिन गोयल  सभी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।  सभी ने 52 बेटियों के हाथ पीले करने में  सहयोग का  आश्वासन दिया  एवं  समारोह को भव्य से भव्य  बनाने का संकल्प लिया !

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने