प्रयागराज से हंडिया तक पहुंचने में वाहन चालकों को मुश्किल आती है। अब यहां से हंडिया तक का भी सफर आसान हो जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अलोपीबाग से हडिया तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा था। इस पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अगले माह शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा हैै।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अशोक अग्रवाल ने बताया कि अगले माह अलोपीबाग से हडिया तक मार्ग चौड़ीकरण का एस्टीमेट बनाकर शासन को सौंप दिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विभागीय अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली थी। उन्होंने अधिकारियों से समय से काम पूरा करने के निर्देश दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने