✒️ *कालपी कोतवाली क्षेत्र के नबलपुरा मंगरौल से प्रेमिका प्रेमी संग भागी*                                      

✒️ *प्रेमिका नकदी,जेबरात व कागजात लेकर गायब*                   

✒️ *पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज*                             

✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️ 

*कालपी - कालपी कोतवाली क्षेत्र  नबलपुरा मंगरौल से बालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ 80 हजार रूपये,जेबर व कागजात लेकर भागने में सफल रही।पीडि़त पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर कालपी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया।*                                                     
*मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पट्टी के ग्राम नबलपुरा मंगरौल निवासी उदय प्रकाश कुशवाहा ने कालपी कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आर०के०सिंह को दिये गये प्रार्थनापत्र में अवगत कराया कि 23 फरवरी दिन मंगलवार को उसकी 24 वर्षीय पुत्री पूजा को अजय कुशवाहा पुत्र दयानन्द कुशवाहा निवासी सहजादेपुरा जालौन उसकी लड़की को बहला फुसलाकर 80 हजार रूपये,जेबर व तमाम कागजात लेकर भगा ले गया है।प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366 का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।वहीं चर्चा है कि पूजा की शादी पक्की हो चुकी थी तथा मार्च में शादी होनी थी।शादी के मात्र दो सप्ताह बचे थे तथा शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी।शादी से पहले भागी लड़की के मामले मे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।*

✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒
 
✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒✒

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने