*’सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मना सदर विधायक का जन्मदिवस*

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री ने रूद्राभिषेक कर लिया बाबा सिद्धनाथ का आशीष
विभिन्न आयोजनो मे सभी वर्गो के साथ दिखी विधायक
बहराइच 03 फरवरी 2021। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओ ने ’सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमो की शुरूआत विधायक श्रीमती जायसवाल ने सिद्धनाथ मन्दिर में रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना के साथ की। सदर विधायक श्रीमती जायसवाल द्वारा कुष्ठ रोगियों, श्रमिको, महिलाओं आदि को शाल वितरण करने के साथ ही भोजन कराया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर सदर विधायक श्रीमती जायसवाल ने सर्वप्रथम सिद्धनाथ मन्दिर पहंुचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये और रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया। इसके उपरान्त कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों में कम्बल वितरण, कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया एंव महिलाओ कों साड़ी भेंट की। साथ ही पुअर हाउस में गरीब परिवारो में कम्बल वितरण, साड़ी वितरण कर भोजन खिलवाया। 
इसके उपरान्त अस्पताल चैराहा स्थित विधानसभा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा सदर विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के विधायको, प्रशासनिक अधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती जायसवाल को शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर प्रान्त प्रचारक कौशल जी व अवध क्षेत्र अध्यक्ष देव नारायण मिश्र ने कार्यक्रम मे पहंुचकर सदर विधायक श्रीमती जायसवाल को आर्शीवाद प्रदान किया। 
इस दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रीराम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए सहयोग धनराशि प्रदान की एवं सदर विधायक को आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर जनपद बहराइच के सभी विधानसभाओ व ब्लाको के साथ ही देवारिया, लखनऊ, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंण्ड़ा, फैजाबाद, से आये हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थको द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 
उल्लेखनीय है कि जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर विधायक श्रीमती जायसवाल ने नगरौर स्थित ईंट भठ्ठा समिति के पदाधिकरियों के साथ जन्मदिन मनाया और ईंट भठ्ठा के श्रमिको को शाल बांटा एंव फल, मिठाई का वितरण किया। साथ ही नगर क्षेत्र के डीएम चैराहे पर श्रीमती जायसवाल ने भूमि पूजन कर डीएम चैराहे को भगवान परशुराम चैक का नाम दिया। राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ की मांग पर डीएम चैराहे के नाम परशुराम चैक किये जाने पर राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ ने प्रसन्नता व्यक्त की।


तहसील सदर से चंद्र शेखर अवस्थी की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने