आज का राशिफल व पंचांग


04 फरवरी, 2021, गुरुवार 

  
 04 फरवरी : कालाष्टमी आज।
 

आज का पंचांग


तिथि  सप्तमी,  12:09
नक्षत्र  स्वाति   19:45
करण  बव , 12:09
         बालव  23:08
पक्ष  कृष्ण
योग  गण्ड,   22:07
वार  गुरुवार
सूर्योदय 07:07
सूर्यास्त 18:02
चन्द्रमा  तुला
राहुकाल  13.57- 15.18
विक्रमी संवत्  2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त 
12:13 - 12:57

विशेष...
कही आपका घर दक्षिण मुखी तो नही है..??
 
दक्षिण मुखी घर मे स्त्रियों को कोई ना कोई स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या बनी रहती है..

वह गृह स्वामी को अचानक से धन हानि हो जाती है...

जॉब वह बिजनेश में कोई ना कोई समस्या बनी रहती है....

यदि गृह स्वामी का मंगल ग्रह कुंडली मे अच्छा है तो दक्षिण मुखी घर गृह स्वामी हेतू बहुत अधिक लाभदायक होता है...


लखपति से करोड़पति वह करोड़पति से खरबपति तक बना देता है...

इसके विपरीत यदि गृह स्वामी का मंगल जन्मकुंडली में अच्छा नही है तो

गृह स्वामी को 
अचानक से बड़ी धन हानि हो जाती है.... 

 

आज का राशिफल

मेष: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। 

वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्‍याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी। 

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या: क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

तुला: परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सत्ता की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 

धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 

मकर: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


 
*नोट...यह केवल राशि आधारित फलकथन है ..*

*करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी  प्रत्येक जन का भविष्य अलग अलग  होता है...* 
*कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है...*

*सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है....*

*Astrology And vastu Advisor*
*Whats App Number 80786-65041*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने