गिरजा शंकर गुप्ता
 अंबेडकर नगर 11 फरवरी 2021। सामाजिक असमानता लैंगिक भेदभाव को जड़ से समाप्त करने व बेहतर शिक्षा की स्थापना हेतु समाज की बँचित बालिकाओं का तीन दिवसीय शिक्षा व नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का आयोजन जन विकास केन्द्र भितरीडीह पर हुआ। जहाँ अकबरपुर विकास खण्ड के कुर्चा बेवाना व ताराखुर्द न्याय पँचायत के 12 गांव की 14 बालिकाओं ने प्रतिभागिता कर खत्म करो सब भेद व अँतर, बेटी विकास का यही है मँतर,, का जोरदार सँदेश दिया।    सी.एस.इ.आई.दिल्ली के सहयोग से जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का दिशाबोध करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि बेटियों को सामाजिक रूप से सशक्त व शिक्षित बनाकर उन्हें नेतृत्व की भूमिका में लाना हमारा उद्देश्य है।प्रशिक्षण में प्रशिक्षक चन्द्रकान्ता भारती ने सभी  बालिकाओं को शिक्षा की आवश्यकता, महत्व, शिक्षा की परिस्थिति, समता, समानता, लैँगिक विभेद, महिला हिँसा, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर प्रशिक्षित करके आत्मविश्वास से लवरेज किया। प्रशिक्षण के सत्रों का सँचालन नारीवादी कार्रकर्ता शिवकुमारी ने किया।चर्चा वार्ता, फिल्म शो, खेल व समूहों में अभ्यास की प्रक्रिया द्वारा तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में भारतीय सँविधान, महान समाज सुधारक, प्रमुख तिथियां सामाजिक चिंतन के प्रमुख लेखक व किताबों पर भी महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण को सफल बनाने में कृष्णमुरारी, विजैन्द्र, सबीना, जाहिदा, प्रियंका, रक्षा, अराधना आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने