अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जनपद में तीव्र गति से भाजपा के बढ़ते प्रभाव से अन्य पार्टियों के नेताओं के माथे पर बल पड़ना लाजमी है।
    सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा नेता चन्दन पटेल की अगुवाई में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से सदस्यता ग्रहण करने भाजपा कार्यालय आये क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब चंद्र यादव, अरविन्द विश्वकर्मा,पूर्व प्रधान लालता प्रसाद वर्मा,अविनाश वर्मा,शुभम वर्मा,अल्पेश चौधरी, शिवम श्रीवास्तव,अनिल वर्मा, गनेश प्रजापति,विकास तिवारी, संदीप शर्मा,राम तिलक वर्मा, दिनेश शर्मा,विनोद वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा को झण्डा पकड़ा कर पट्टिका पहनाते हुए सदस्यता ग्रहण कराया।
          भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता लेने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आप सभी के सम्मान और मान की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण विपक्षी पार्टियां सदमे में हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा की लगातार बढ़ती लोक प्रियता से सिद्ध होता जा रहा है कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी जनपद में सभी सीटों पर जीत का डंका बजाएगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा में शामिल होने वाले लोग पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जनाधार आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
         भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जनप्रतिनिधि गण को सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,सभासद अतुल वर्मा ने भी बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने