अयोध्या.. 
 शहर में पेयजल की समस्या.. 
अयोध्या नगर निगम अयोध्या के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है  | पहले फैजाबाद नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत शहर के विभिन्न  स्थानों पर हेडपम्प लगाया गया था  परंतु नगर पालिका परिषद  फैजाबाद से अब यह शहर नगर निगम अयोध्या बना इसका सीमा क्षेत्र बढाया गया उस समय की शहर की जनसंख्या के आधार पर जिला प्रशासन ने जल निगम व  नगर पालिका परिषद के सहयोग से  शहर में पेयजल हेतु हेडपम्प शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये थे परंतु शहर की बढ़ती जनसंख्या के आधार पर  अब शहर में पेयजल हेतु  शहर के विभिन्न  स्थानों पर नया हेडपम्प लगाया जाना जरूरी है  ताकि शहर में रह रहे लोगों को पेयजल की समस्या न हो | वैसे भी अयोध्या प्रभु श्रीराम की धर्म  नगरी है जहाँ  दूर - दराज से  देश विदेश के श्रद्धालु व दर्शक अयोध्या प्रतिदिन बहुसंख्या में आते रहते हैं उनको पेयजल की समस्या न हो इसके लिए शहर में हेडपम्प द्वारा  पेयजल  की व्यवस्था किया जाना अति आवश्यक है |-_-------अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर,संतोष कुमार श्रीवास्तव+

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने