अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक इतिहास में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर तैयारी के साथ उतरने जा रही है।इसका प्रमाण भाजपा की पूरे जनपद में जोर शोर से प्रतिदिन चल रही बैठकों से मिल जाता है। विगत कई दिनों से जनपद में भाजपा के प्रदेश और अवध क्षेत्र के बड़े नेताओं का दौरा कर बैठकें करना पार्टी की पंचायत चुनाव के प्रति गम्भीरता को दर्शाता है।        भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने अपने प्रथम जनपद दौरे के दूसरे दिन राजे सुल्तानपुर और जहांगीरगंज मण्डल में बैठक कर संगठन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से वृत्त प्राप्त कर संगठन की योजना अनुसार कार्य करने एवम् भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी के साथ लग कर पूरी तन्मयता से चुनाव जिताने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक भाजपा ने जितना विकास गांव का किया है उतना विकास किसी भी दल की सरकारों ने नहीं किया था।भाजपा की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान की आय को दोगुनी करने के अपने संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
        भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र जनपद के अपने दौरे के दूसरे दिन गोविन्द साहब और राम नगर मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर चुनावी समर को जीत कर इतिहास रचते हैं।इसी का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।उन्होंने कहा कि हम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए पंचायत चुनाव के सभी पदों पर अपने कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने का संकल्प लें।
       जनपद में भाजपा की जारी बैठकों के क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने हंसवर और कुर्की मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में जीत के लिए युवाओं  और किसान की खासी भूमिका होती है।गांव का युवा और किसान पंचायत चुनाव की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भाजपा सरकार लगातार युवाओं और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से देश और देश की जनता को बहुत उम्मीद रहती है।हमें उनके उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने उपस्थित जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि आज और अभी से पंचायत चुनाव जुट जाएं ,कामयाबी आपका रास्ता देख रहा है।
     जनपदों के मण्डलों की बैठक में प्रमुख रूप से विधायक अनीता कमल,उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,रमेश चंद्र गुप्त,दशरथ यादव,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,इंद्रेश निषाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया, ब्लॉक संयोजक गया प्रसाद वर्मा,मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह,अभिषेक निषाद,सुग्रीव कन्नौजिया,महेंद्र प्रताप वर्मा,सदा राम वर्मा,भगवान पांडेय रणंजय सिंह,मण्डल प्रभारी योगेन्द्र निषाद,अमित पाण्डेय,के के मिश्र,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,रमापति मौर्य,रोहित चौधरी,अनंत राम मिश्र,सुनीत द्विवेदी,बच्चू लाल भारती,डाक्टर पूनम राय मुनि जी फलाहारी,कृष्ण भगवान मिश्र,डाक्टर संजय सिंह,दुर्गा प्रसाद तिवारी,आदर्श चौधरी,अरविन्द सिंह डिंपू,राजेश सिंह बब्लू,लक्ष्मी चौधरी,कमलेश मौर्य,रवि सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने