स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी प्रांगण स्थित त्रिमूर्ति स्थल पर पुलिस बैण्ड ने बजाया राष्ट्रधुन
डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने जलाये दीप 

बहराइच 04 फरवरी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी जनक्रान्ति ‘‘चैरी चैरा आन्दोलन‘‘ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 04 फरवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 तक सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘‘चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव’’ के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रांगण में स्थापित त्रिमूर्ति स्थल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी गयी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों तथा मौजूद गणमान्य व संभ्रान्तजन द्वारा त्रिमूर्तियों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने