*नर्मदा परिक्रमा के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल के कुक्षी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*

कुक्षी। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। इस दौरान वे किसानों से भी चर्चा कर रहे हैं। 
कृषि मंत्री कमल पटेल नर्मदा परिक्रमा के दौरान आज अलीराजपुर से कुक्षी आगमन के दौरान कुक्षी शहर के विजय स्तंभ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान वे विजय स्तंभ चौराहे से साईं मंदिर प्रांगण तक  कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चल कर पहुंचे जहां किसानों एवं व्यापारियों द्वारा उनका पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों से चर्चा करते हुए कृषि कानून को किसानों के हित में बताते हुए कहा नए कृषि कानून से  प्रदेश खुशहाल और आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा उन्होंने बताया
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने लिए जा रहे निर्णयों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूँ के साथ में चना, मसूर और सरसों का उपार्जन भी 15 मार्च से किया जाएगा। गेंहू का समर्थन मूल्य 1975 रुपये, ओर चने का 5100 रुपये क्विंटल रखा गया है । किसानों से अपील की गई है है अपनी फसल का पंजीयन अवश्य करावे। सरकार किसानों की उपज का एक एक दाना खरीदने के लिये पतिबद्ध है।  कृषि मंत्री कमल पटेल कुक्षी से सिंघाना मार्ग से निकले
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, पूर्व जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, कन्हैयालाल व्यास, नितिन पहाड़िया, अजय दसौंधी,पूनम कसेरा, बाबू काग, केसी मिस्त्री, मुकेश भावसार, रमन माली, सचिन भावसार, युवराज सेप्टा, भाजपा नःगर महामंत्री कन्हैया पाटीदार, जयदीप गुंजाल, संजय सिर्वी, मनीष भावसार, मनीष सेन, विजय शितोले, शिवराम निरखे, दिनेश राठौड़, यश मालवीया, रिंकु गुप्ता, सपन डूंगरवाल, दिलीप सोलंकी, विश्लेष सोनी, राहुल जोशी,गौरव ब्रजवासी, अजय दासोधी,इरसाद खान, रितेश पाटीदार, सुमित जाटपुरिया,आकाश राठौड़, अर्जुन बघेल, सुनील गवली, हिरा तेलिया सहित कूक्षी ग्रामीण अध्यक्ष खड़कसिंह सोलंकी, निसरपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने