समाजवादी पार्टी को लगा दोहरा झटका सपा नेताओं ने जताया शोक

गिरजा शंकर गुप्ता
अम्बेडकर नगर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी को दोहरा झटका लगा है। टांडा नगर पालिका की अध्यक्ष नसीम रेहाना अंसारी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह बीते दस माह से बीमार थीं और उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के नेता रेहाना अंसारी के निधन के सदमे से उबर भी नही पाये थे कि शाम को पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर के निधन की भी खबर आ गई। भीम प्रसाद सोनकर 2012 में आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे तथा वह लम्बे समय से बीमार थे। रेहाना अंसारी 2017 में हुए चुनाव में अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई थीं। उनकी बीमारी के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टाण्डा को अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया था। रेहाना अंसारी का अंतिम संस्कार देर रात किये जाने की सूचना है। दो वरिष्ठ नेताओं के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 महन्त चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, डॉ0 अभिषेक सिंह, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के अलावां उत्तम चौधरी, मो0 उसैद सिद्विकी, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त समेत अन्य नेताओं ने रेहाना अंसारी व पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने