अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि समपर्ण निधि अभियान के तहत सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 276 रामभक्तों ने अपनी निधि समर्पित की। देवकाली स्थित पंचवटी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पांच लाख रुपये से लेकर 21 सौ रुपये तक की धनराशि चेक के माध्यम से लोगो ने प्रदान की।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि राम के प्रति आस्था रखने वाला प्रत्येक भक्त अपना श्रद्धापूर्ण समपर्ण कर रहा है। हर व्यक्ति की आस्था व सहयोग अभियान में समाहित करना इसका उद्देश्य है। विहिप के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने कहा कि राममंदिर के लिए किये संघर्षो की यादे अभियान के द्वारा लोगो के बीच ताजा होती है। अभियान से हर व्यक्ति अपने आप को राममंदिर से जुड़ा पाता है। महानगर प्रचारक अनिल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धन संग्रह नहीं अपितु जन संग्रह है। राम में आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने