अयोध्या... 
अयोध्या का इतिहास और दार्शनिक स्थल... 
अयोध्या भगवान श्री राम के जन्म की पावन स्थली है | अयोध्या का प्राचीन नाम कौशल  देश था | यह हिन्दूओ का प्रमुख तीर्थ स्थल है जहाँ पौराणिक ग्रंथ रामायण की रचना हुई है | अयोध्या मुख्यतः मंदिरों का शहर है जिसे मनु ने स्थापित किया था | यहाँ सभी धर्मों  के अवशेष मिले हैं ,जिससे इनकी प्राचीनतम होने का प्रमाण मिलता है | अयोध्या के दार्शनिक स्थलों में प्रमुखतः हनुमान गढ़ी, कनक भवन, सीता रसोइया, तुलसी स्मारक, नागेश्वर नाथ का मंदिर है ,इसके साथ  माँ सरयू नदी के किनारे अनेकों घाट है जैसे- झुनझुनिया घाट, अहिल्या घाट, शत्रुघ्न घाट, लक्ष्मण घाट, राम घाट इत्यादि  है जहाँ देश के कोने कोने से आये हुए श्रद्धालु मंदिरों का दर्शन करके पावन सरयू नदी में स्नान करते हैं |
अयोध्या दार्शनिक स्थलों में श्रृंगी ॠषि आश्रम स्थल, भरतकुंंड, गुलाब बाड़ी , निहंग गुरुद्वारा दार्शनिक के देखने और घूमने के योग्य स्थल है|  धर्म नगरी अयोध्या का वर्णन हमारे प्राचीन ग्रंथ रामायण और राम चरित्र मानस के अलावा अन्य ग्रंथों में भी पाया जाता है | आज भी अयोध्या के प्राचीन काल के मंदिरों में पौराणिक लेख व हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के कलाकृतियां दीवारों पर बनी हुई जो  प्राचीनतम ऐतिहासिकता को दर्शाती है |+अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर, संतोष कुमार श्रीवास्तव+

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने