* गाजियाबाद: सुल्तान सिंह खारी की द्वितीय पूण्यतिथि मनाई गई*
गाजियाबाद।विजयनगर क्षेत्र के काग्रेस पार्षद सुल्तान सिंह खारी की आज द्वितीय पूण्यतिथि विजयनगर चौराहे पर मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें शरदाजंलि दी।इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाई सुल्तान सिंह वयवहार कुशल इंसान थे उन्हे हर समाज का वयक्ति सम्मान देता था आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद करते हैं ।क्षेत्र की जनता आज उन्हें याद करती हैं।और उनके पुत्र विकास खारी उनके बताएं रास्ते पर चल रहे हैं।
 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डा आर के आर्य ने कहा कि सुल्तान सिंह को भुलाया नहीं जा सकता वो हर वयक्ति को अपना भाई, चाचा,पिता के समान मानते थे वो एक नैक दिल इंसान थे। उन्होंने जितना विकास  कार्य  किया उतना किसी ने नहीं किया। इस मौके पर पार्षद जाकिर अली,विजय गोयल, अमित पंथ,दीपक, प्रवीण, भाजपा नेता सतीश शर्मा, जदयू के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल,चिल्ड्रन एकेडमी सकूल के चैयरमैन पी एस राणा ,नगर निगम के अध्यक्ष तैन सिंह सेक्टर 9 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ,सुरेश शर्मा विकास खारी आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किए। सभी लोगों ने उनके चित्र पर ऋद्दॉसुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ब्रहमा गर्ग,सुनील शर्मा, एस पी त्यागी, सुमीत गौतम, शिवकुमार, सचिन त्यागी, अरविंद कौशिक, सूरज भान,मंगत सिंह गुर्जर, भवर सिंह नागर,गयानेद् नागर,हरि नागर,सुरेंद्र खारी,बलराज विधुड़ी,तेजपाल मुखिया, चन्द्र पाल सिंह भरतलाल भाटी, योगेश त्यागी,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।सभी लोगों का विकास खारी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने