अयोध्या.. 
 उ. प्र. लोक  निर्माण विभाग के श्रमिक संघ का सम्मेलन सम्पन्न... 
अयोध्या नगर में उ. प्र. लोक निर्माण विभाग श्रमिक  एवं अयोध्या का जिला सम्मेलन संघ के कार्यालय पी.डबल्यू.डी निरीक्षण भवन परिसर में दृग विजय त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं श्रमिक नेता राम लोचन के संचालन में समपन्न हुआ |
सम्मेलन का उदघाटन करते हुए संगठन के प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्या ने संगठन के एकता पर बल दिया और कहा कि जब जब संगठन कमजोर हुआ तब तब श्रमिक कर्मचारियों का शोषण  बढ़ा हैं | लम्बे संघर्षों के बाद बनाये गये श्रमिक कानूनों को सरकार के द्वारा समाप्त किया जाता रहा है | श्रमिकों को अपना हित सुरक्षित रखने के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष किये जाने की आवश्यकता है | 
सम्मेलन के मुख्य अतिथि आल इंडिया टे्ड यूनियन कांग्रेस के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी  ने संगठन के कार्यो एवं संघर्ष के बल पर श्रमिकों के प्राप्त लाभो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर तथा अन्य संगठनों से सामंजस्य बना कर हम सभी को श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करना है |
सम्मेलन को भाकपा राज्य काउंसिल सदस्य  अशोक कुमार तिवारी, भाकपा नेता सूर्य कान्त पान्डेय, रामजीत यादव बिजली कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण पटेल आदि ने संबोधित किया
सम्मेलन के अंतिम सत्र में श्रमिक संघ की जिला कमेटी का चयन किया गया, जिसमें राम लोचन अध्यक्ष, दृग विजय तिवारी , कार्यवाहक अध्यक्ष राजधारी यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जयकरन सिंह, उपाध्यक्ष सिया राम रावत, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह महामंत्री नित्य राम कोषाध्यक्ष जियालाल संगठन मंत्री हरि शंकर पाठक संयुक्त मंत्री रामटहल तथा नंदकिशोर यादव कार्यकारिणी सदस्य  चयनित किये गये |-------+अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर, संतोष कुमार श्रीवास्तव,+

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने