राम सिंह ,पवई  
रविवार को वन विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में गिद्ध गणना कार्य किया गया| जिसके अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई नबी अहमद खान के मार्गदर्शन में गिद्ध गणना का कार्य संपन्न किया गया | इस गणना में वन परीक्षेत्र पवई अंतर्गत समस्त अधिकारी कर्मचारियों की विधिवत टीम बना कर प्रातः 6:00 बजे से गिद्धों की गणना का कार्य किया गया| इस गणना में पवई क्षेत्र अंतर्गत वयस्क एवं अयस्क मिलाकर लगभग 500 से भी अधिक संख्या में गिद्ध मिले हैं ,जो अपने आप में वन परीक्षेत्र पवई की वन प्रबंधन की दृष्टि से उत्तम सिद्ध करता है| गिद्धों की गणना वन परिक्षेत्र के समस्त वीटो में की गई| गिद्धों में कुछ संकटापन्न प्रजाति के 54 एवं 446 वयस्क पाए गए गणना में 10 राज गिद्ध भी मिले हैं

हिन्दी संवाद न्यूज़
राम सिंह पवई

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने