मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न के
परिवहन हेतु सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए

इस व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए: मुख्यमंत्री

नियुक्ति से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि नियुक्त
ठेकेदार के पास खाद्यान्न परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों

खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए
सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री के समक्ष सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था हेतु प्रस्तावित नीति का प्रस्तुतीकरण

लखनऊ: 11 फरवरी, 2021
 
     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन हेतु सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को समयबद्ध ढंग से लागू किया जाए। इस प्रणाली के अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम डिपो से खाद्यान्न सीधे उचित दर विक्रेता की दुकान तक पहुंचाया जा सकेगा।
     मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश आज यहां अपने सरकारी आवास पर सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था हेतु प्रस्तावित नीति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की नियुक्ति ई-टेण्डर के आधार पर की जाए। नियुक्ति से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि नियुक्त होने वाले ठेकेदार के पास खाद्यान्न परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। खाद्यान्न परिवहन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खाद्यान्न परिवहन वाहनों में जी0पी0एस0 की व्यवस्था हो।
     इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती वीना कुमारी मीना, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने