गिरजा शंकर गुप्ता


अंबेडकर नगर 10 फरवरी 2021। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी मिश्र गांव निवासी पंकज मिश्र के पुत्री का लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अन्तिम संस्कार बुधवार को चाड़ीपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि पंकज मिश्रा ने दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय, हरिओम तिवारी उर्फ गुड्डू के अलावां पत्रकार मनीष मिश्र, अरविन्द मिश्र, केसी मिश्र, विवेक पाण्डेय ने भी चाड़ीपुर घाट पर पंहुच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आस-पास के गांवो से भी भारी संख्या में लोगों ने अन्तिम संस्कार में भाग लिया। अपने शोक संदेश में भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान दुख की इस घड़ी में परिवार को इसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजिका उपमा पाण्डेय ने भी निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने