राजगढ़.
क्षेत्र के ददरा हिनौता प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में छत्रपति शिवाजी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि व मध्य प्रदेश के रीवां जिले के मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किए। मुख्य अतिथि ने छत्रपति शिवाजी व सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार हिंदुत्व की रक्षा शिवाजी ने की थी। उसी प्रकार से विपरीत परिस्थितियों में हमें भी हर कार्य के लिए तैयार रहना चाहिए। कठिन कार्य करने का चैलेंज शिवाजी और सरदार पटेल के वंशजों को मिला है। आजादी के बाद विखंडित भारत को अखंड भारत बनाने का कार्य शिवाजी के वंशज सरदार पटेल ने किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 565 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राजबहादुर सिंह पटेल ने किया। आयोजक समिति में अरविंद सिंह राणा, अनिल सिंह पटेल,देवेंद्र सिंह,शौरभ सिंह पटेल, सत्येंद्र सिंह व संचालन अनूप सिंह पटेल ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने