*2 फरवरी को यहां ये अधिकारी सुनेंगे फरियाद*

*अयोध्या।*
          मंगलवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा तहसील रुदौली में मुख्य विकास अधिकारी ,तहसील मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ,तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी तृतीय मंगलवार को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी ,तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न होगा।+++अयोध्या ब्यूरो चीफ डा०ए०के०श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने