NCR News:पति की शराब पीने की लत, फिर मारपीट और बच्चों के सामने गाली गलौच कर अपमानित करना। यह सब अत्याचार एक महिला काफी समय से झेल रही थी, लेकिन जब बात हद से बाहर हो गई तो उसने साड़ी की मदद से पति की हत्या कर दी। वारदात साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके की है। पुलिस ने इस केस में जांच के बाद आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। उसकी पहचान सरिता देवी (35) के तौर पर हुई है।डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया 21 फरवरी की सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर सफदरजंग अस्पताल से सिकंदर सहानी को भर्ती कराने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि सरिता देवी नाम की महिला अपने पति को अस्पताल लेकर आई थी। यहां डॉक्टर ने महिला के पति को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिकंदर साहनी परिवार के साथ गली नंबर सात आया नगर गांव में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया।आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया उसका पति शराब पीने का आदि था, टीबी का मरीज होने के बाद भी वह शराब छोड़ने को राजी नहीं था। कोई काम भी नहीं करता था। ऊपर से रोज मारपीट करता और बच्चों के सामने गाली गलौच कर अपमानित करता। इन सब बातों से परेशान होकर उसने साड़ी की मदद से पति का गला घोंट दिया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने