लखनऊ ||
 यूपी सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए शुक्रवार से आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।


 इस अभियान के दौरान हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं के नाम पर गांव में तालाब करते हुए उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

 तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिलाओं को आठ मार्च को सम्मानित किया जाएगा।

 इसके साथ ही वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों, सह खातेदारों को आठ मार्च को खतौनी की नकल मुफ्त में बांटी जाएगी।


अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने  आज शासनादेश जारी किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने