शिक्षा, साहित्य, राजनीति और धर्म के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। उतना ही यह अपनी लंबी-चौड़ी सड़कों के लिए भी जाना जाता है। प्रयागराज में पहली बार आने वाला हर शख्स यहां की विस्तृत सड़कों की प्रशंसा जरूर करता है। यहां की तरह चौड़ी सड़कें अन्य जनपदों में कम ही देखने को मिलती हैं। वर्तमान में शहर की तमाम सड़कों को और चौड़ा करने के साथ ही सुदंरीकरण भी किया जा रहा है। शहर में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाने में अंग्रेजों का काफी योगदान रहा है। अंग्रेज अफसरों के नाम पर शहर में कई सड़कें हैं लेकिन एक सड़क तत्कालीन ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को समर्पित है जिसको क्वींस रोड कहा जाता था। वर्तमान में नामकरण सरोजिनी नायडू मार्ग कर दिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने