मथुरा ||वृंदावन परशुराम पार्क रमन रेती रोड वृंदावन से प्रारंभ होकर विद्यापीठ चौराहा बिहारी जी आठ खंबा बनखंडी महादेव लोई बाजार रेतिया बाजार नगर पालिका चौराहा होते हुए टटिया स्थान से कुंभ द्वार से अखिल भारतवर्षीय एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के  ब्राह्मण सेवा शिविर में प्रवेश किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सुसज्जित महिलाएं  बैंड दो संकीर्तन मंडली अखाड़ा साथ में 13 अखाड़ों के निशानों के साथ और भगवान परशुराम के डोले के साथ शोभा यात्रा की शोभा अलौकिक थी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी एवं *ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज* के नेतृत्व में यह शोभायात्रा प्रारंभ हुई महामंडलेश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज महंत महान आदित्यनाथ जी महाराज आचार्य कौशिक जी महाराज श्री रमेश दत्त शर्मा जी के द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजन हुआ। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित  बिहारी लाल वशिष्ठ में पधारे हुए समस्त विप्र बंधुओं का फटका उड़ाकर सम्मान किया जिसमे *ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राजस्थान प्रांत अध्यक्ष पंडित बदन मिश्र , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवीचरण शर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित ब्रजमोहन झा* सहित सम्पूर्ण कार्यकरिणी के साथ महेंद्र शर्मा हुकुमचंद तिवारी पूर्व विधायक आचार्य यदुनंदन जी महाराज, *ब्रह्म कीर्ति रक्षा दल के राष्ट्रीय महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु, सचिव डॉक्टर घनश्याम मिश्र , उपाध्यक्ष रामजीत झा, उप सचिव तुलाराम शांडिल्य, सतीश उपमन्यु, मा सतवीर शर्मा, महेंद्र झा, जगदीश पाठक*, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजेश पहलवान प्रधान रमाकांत गोस्वामी आनंद बल्लभ गोस्वामी अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा संघ आदि उपस्थित रहे शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के एवं आरती उतारकर के स्वागत हुआ शिविर में पहुंचने के बाद ध्वजारोहण किया गया जिसमें समस्त पधारे हुए विप्र बंधुओं के कर कमलों द्वारा भगवान परशुराम जी की ध्वजा का स्थापन हुआ। साथ में युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष भरद्वाज युवा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी वृंदावन युवा ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत बहोरे  ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा हुकुमचंद तिवारी पूर्व विधायक विष्णु कांत शास्त्री उपेंद्र तिवारी गुलशन चतुर्वेदी कुलदीप दीक्षित ईश्वर चंद रावत आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने