अम्वेड़कर नगर 5 फरवरी 2021। जनपद अंबेडकर नगर में अकबरपुर की तहसील क्षेत्र के अंर्तगत  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनपद सुल्तानपुर के प्रभारी मो॰ अनीस खां संगठन सृजन अभियान के अंर्तगत आज कटेहरी ब्लाक के न्याय पंचायत औंरगनगर तथा ब्लाक भीटी के कंद्रियावा न्याय पंचायत में बैठक संपन्न हुई।
  न्यापंचायत औरंगनगर में भोलानाथ गौतम को न्यायपंचायत अध्यक्ष ,अब्दुल्लाह अंसारी उपाध्यक्ष विजय तिवारी सचिव बनाया गया। कंद्रियावा में अध्यक्ष जीवनलाल गौतम, उपाध्यक्ष रामलाल,सचिव रवि कुमार को चयनित किया गया। जिला अध्यक्ष अमित वर्मा ने चयनित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
      इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दुर्गा प्रसाद पांडेय, औरंगनगर की पूर्व प्रधान अकबर अली,राजेंद्र जायसवाल, अली हसन इरशाद अंसारी ताज मोहम्मद मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद शफीक मनीराम गौतम रवि जायसवाल व जय प्रकाश तिवारी, अनंत बहादुर सिंह, अभिषेक दुबे, अनूप, सत्येंद्र पांडेय, सोमनाथ कनौजिया, जगराम साहू व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने