मथुरा || आज बसंत पंचमी पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर से होली का शुभारंभ हुआ,
हमारे यहां ब्रज में एक कहावत है कि सब जग होली या ब्रज में होरा ,ब्रजवासियों के लिए आज बसंत पंचमी का त्योहार बेहद खास होता है ब्रज में आज से 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हो जाती है | ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे जो 31 मार्च को दाऊजी के हुरंगे के साथ सम्पन्न होगा|


आप भी जाने हमारे ब्रज के फाग महोत्सव के कार्यक्रम

 16 फरवरी वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली।

22 मार्च बरसाना में लड्डू होली।

 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली।

24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली।

 25 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार के अलावा द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली।

27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा।

 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला।
31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा, इसके सम्पन्न होने के साथ साथ ही ब्रज का 40 दिवसीय होली उत्सव हमेशा की तरह समाप्त होता होती है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने