NCR News:उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एकतरफा प्यार के चलते ये घटना हुई है। एक आरोपी दलित लड़की को जानता था और उससे प्यार का इजहार किया था। इनकार पर लड़के ने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया। अनजाने में यही पानी बाकी दोनों लड़कियों ने भी पी लिया।17 फरवरी को बबुरहा गांव में खेत में तीन लड़कियां संदिग्ध हालात में मिली थीं। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दो की मौत हो गई और एक का इलाज कानपुर में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है।आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि केस में मुख्य आरोपी पाठकपुरा गांव का विनय ऊर्फ लंबू है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। पूछताछ के दौरान विनय ने जुर्म कुबूल किया।विनय ने कहा कि उसने तीनों लड़कियों को नमकीन दी। जब लड़कियों ने पानी मांगा तो उन्हें बोतल थमा दी। विनय ने कहा कि एक के बाद एक तीनों ने यही पानी पी लिया। हम लोग उन्हें मना नहीं कर पाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने