अयोध्या..
किसान संगठन का धरना प्रदर्शन.. 
अयोध्या सदर तहसील अयोध्या के तिनकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन ( महिला प्रकोष्ठ) और उ. प्र.खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त संगठन द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भारत सरकार द्वारा कृषि कानून बिल को समाप्त करने की दिशा में किया गया | उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार जो नया कृषि कानून बिल पास किया गया है वह किसानों के हित में नहीं ऐसा काला कानून बिल जिसमें किसानों की भूमि सुरक्षित नहीं है ऐसे काला कृषि कानून बिल को जब तक भारत सरकार वापस नहीं लेती उत्तर प्रदेश के मजदूर यूनियन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे  हम सभी किसान संगठन भारत सरकार के नये तीनों कृषि कानून बिल का विरोध कर रहे हैं और यह किसानों का विरोध प्रदर्शन तब तक रहेगा जब तक  तीनों कृषि कानून बिल भारत सरकार वापस नहीं लेती | किसानों द्वारा कृषि कानून बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष  सुमन पान्डेय के नेतृत्व में अनेकों किसान महिलाओं ने भी धरना प्रदर्शन में भाग लिया |---+अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर, संतोष कुमार श्रीवास्तव++

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने