मथुरा ||आज कर्पुरी ठाकुर जी की पुण्य तिथि  पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. बृजेश कुमार सिंह जी के नेतृत्व में सपा जिला कार्यालय पर मनाई | कार्यक्रम का संचालन श्री रवि यादव द्वारा किया गया | ठा बृजेश सिंह ने कहा कर्पुरी ठाकुर जी जन नायक कहलाते हैं। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे | विधान सभाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह ने कहा वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं।
इस मौके पर रामबाबू पंडा, ठा. अरविंद सिंह, तुलसीराम धनगर, रमेश चंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह , रवि यादव, भगवती चतुर्वेदी, जितेंद्र सेंगर , नकुल राजावत,  राजकुमार शर्मा, बृजेश राघव, हर प्रसाद गुर्जर, निसाद कुरेशी, भरत उपाध्याय, वरुण ठाकुर , पिंकू आदि लोग उपस्थित रहे |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने