*प्रेस विज्ञप्ति थाना फखरपुर जनपद बहराइच*

*दिनांक 05.02.2021*

*अज्ञात व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या का खुलासा व घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण मय आला कत्ल चाकू व मृतक का मोबाइल पर्स व उसके आईडी कार्ड व घटना में प्रयोग मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार*

*मु0अ0सं0* 33/2020 धारा 302/120B IPC थाना फखरपुर जिला बहराइच

*विवरण* आज दिनांक 05.02.2021 को डा0 विपिन कुमार मिश्र,पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में कु0 ज्ञानन्जय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय के कुशल निर्देशन में श्री शंकर प्रसाद क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.01.2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात अभियुक्त द्वारा गला रेत कर हत्या की घटना के अनावरण के प्रयास में अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हेतु पम्पलेट व पोस्टर बनवाकर जनपद बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ व अन्य जिलों में शिनाख्त हेतु चस्पा किये गये थे। दिनांक 02.02.2021 जनपद बहराइच के रहने वाले रईस अहमद पुत्र स्व0 भगोले निवासी कानूनगो पुरा थाना को0 नगर जनपद बहराइच द्वारा अपने पुत्र इकबाल के रुप में पहचान की गयी। बाद शिनाख्त इकबाल की हत्या करने वाले अभियुक्तों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई। आज दिनांक 5 फरवरी 2021 को जनपद बहराइच की सर्विलांस टीम व थाना फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इकबाल की हत्या करने वाले अभियुक्तगण 1. नफीस पुत्र इश्तयाक 2. अफसर पुत्र मुर्तजा निवासीगण खालिदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच को कदियापुर मोड़ नहर पुलिया थाना फखरपुर जनपद बहराइच से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्ता 3. श्रीमती नगमा पत्नी स्व0 इकबाल निवासी कानूनगो पुरा दक्षिणी को0 नगर जनपद बहराइच को खालिदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू व मृतक इकबाल का पर्स, मोबाइल, आईडी प्रूफ, पैन कार्ड तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी कराने हेतु रवाना मा0 न्यायालय सदर बहराइच किया गया। हत्या का कारण अवैध प्रेम संबंध का होना पाया गया है।

*गिरफ्तारी टीम का विवरण*

1. थानाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी
2. उ0नि0 अर्जुन सिंह भदौरिया
3. हे0का0 रविशंकर पाण्डेय
4. हे0का0 दीपक मिश्रा
5. का0 सुधीर यादव
6. का0 संदीप यादव
7.म0का0 नमिता सिंह
थाना फखरपुर जनपद बहराइच
8. नि0 श्री संजय कुमार सिंह
प्र0नि0 थाना रिसिया जनपद बहराइच
9. का0 मो0 अख्तर
10. का0 रविप्रताप यादव
11. का0 नितिन अवस्थी
सर्विलांस टीम बहराइच

*नाम पता अभियुक्त*

1. नफीस पुत्र इश्तयाक निवासी खालिदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच 
2. अफसर पुत्र मुर्तजा निवासी खालिदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच
3. नगमा पत्नी स्व0 इकबाल निवासी कानूनगोपुरा थाना को0नगर जनपद बहराइच।


बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने