*16 फरवरी (बसन्त पंचमी) को मनाया जायेगा महाराजा सुहेलदवे जयन्ती समारोह-डीएम*

*धूमधाम से मनाया जायेगा महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह*

दिनांक 15 फरवरी, 2021

बलरामपुर। प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बताया कि बसंत पंचमी (16 फरवरी, 2021) को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर में ‘‘महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह’’ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। भारत वर्ष के इतिहास मंे मध्यकाल की ग्यारहवीं शती में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुये थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्हांेने विजय प्राप्त की थी। विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक व सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, गो-संरक्षण एवं जन कल्याण के अनेक कार्य कराये, जिससे आमजन को अत्यन्त लाभ हुआ।

जिलाधिकारी ने संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के महत्वपूर्ण शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। इन आयोजन स्थलों की गरिमापूर्ण सजावट कराते हुये प्रातः 9ः30 बजे तक एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी/स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के वालेण्टियर्स, गणमान्य नागरिकों को एकत्रित होने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम स्थलों पर बैठक व्यवस्था अत्यन्त सुरुचिपूर्ण ढंग से की जाये। समस्त कार्यमक्रम मंे कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा। बसंत पंचमी के दिन जनपद के शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों पर सायं 5ः30 से 6ः00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैण्ड वादन किया जाये । इन स्थलों पर सायं 6ः30 बजे से दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया जाये तथा विद्युत झालरों एवं रंगीन प्रकाश से शहीद स्मारकों को प्रकाशमान किया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा है कि समस्त शहीद स्मारकों पर मा0 मंत्रीगण, मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानीगण, शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को इस अवसर पर प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित रहने हेतु संबन्धित अधिकारी आमंत्रित करेंगें। पूर्वाह्न 11ः00 बजे मा0 प्रधानमंत्री जी महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु एन0आई0सी वेबलिंक के माध्यम से चित्तौरा बहराइच स्थित कार्यक्रम स्थल से जुडे़गें। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित गौरव गीत के गायन एवं वृत्तचित्र प्रदर्शन के साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन एवं मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुवल माध्यम से आर्शीवचन दिया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण दिखाया जायेगा। शहीद स्मारकों व शहीद स्थलों पर स्वाधीनता संग्राम की घटनाओं तथा जनपद के सम्बन्धित स्वतंत्रतता संग्राम सेनानियों व शहीदांे पर आधारित गोष्ठियां, कवि सम्मेलन आदि करायें जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी शहीद स्थलों व स्मारकों पर महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य एवं बलिदान, भारत के गौरवशाली इतिहास की महान विभूतियां, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारति पुस्तकों की प्रदर्शनी हेतु विशेष प्रयास किये जाए। सरकारी विभागों के साथ-साथ विश्वविद्यालयांे, महाविद्यालयों, निजी प्रकाशकों के माध्यम से भी पुस्तक प्रदर्शनी एवं बिक्री के कार्य किये जाए। जनपद स्तर पर विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित विभिन्न साहित्यक एवं सांस्कृतिक आयोजन किये जाए।

                                                                -----------------------------
--आनन्द मिश्रा 
 बलरामपुर .

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने