नहरों की दुरस्ती मनरेगा से कराए जाने के प्रस्ताव दे-कलेक्टर श्री सिंह
   धार एक फरवरी 2021/ धार जिले मेें सिचाई विभाग की संरचनाओं से लगभग एक लाख 60 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में सिचाई की जा रही है। इन नहर आदि संरचनाओं की दुरस्ती होने पर यह क्षमता डेढ गुनी तक बढाई जा सकती है। दुरस्ती कार्य मनरेगा के माध्यम सहित अन्य विभागीय मदो से कराए जा सकते है। इससे स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा, किसानों को पानी मिलेगा, यह सब उपलब्ध संसाधनो से ही हो पाएगा और अपनी संरचनाऐं दुरस्त हो जाएगी।
   कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने जल संसाधना विभाग और नर्मदा घाटी विकास विभाग के अभियंताओं से इस बारे में विमर्श किया। जिला पंचायत सीईओं संतोर्ष वर्मा भी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देष दिए कि विभागीय मदो से नहरो की दुरस्ती कार्य का विवरण, कार्य में लगने वाली राशि और इस हेतु स्वीकृत राशि की जानकारी दी जाए। जल उपभोक्ता समिति के माध्यम से जमा हुई राशि का विवरण दे। साथ ही यदि इन नहरों की दुरस्ती कार्य को मनरेगा से कराया जाए तो इस हेतु आवश्यक प्रस्ताव 15 दिवस में प्रदान करें। नहरों के मरम्मत कार्य को इस बारिश के पूर्व ही किया जा सके तब ही यह सार्थक होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने