जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता विषयक वेबीनार में वक्ताओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के विविध आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी। महिलाएं सब की बात सुने लेकिन जो अंतिम निर्णय हो उसे अपने बुद्धि विवेक से लेना होगा। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं सबला है, नारी धैर्यवान हैं, सिर्फ जरूरी है महिलाओं के आत्मसम्मान को जगाना। 

 वेबीनार की मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय की आचार्य डॉ वंदना राय ने महिलाओं से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को हमें खुद जानना होगा और उसको पाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।
सहायक कुलसचिव बबीता सिंह ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है परंपराओं का निर्वहन करते हुए उसे आगे बढ़ना होगा।
महिला मुद्दों पर लंबे समय से कार्य करने वाली श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा आजमगढ़ की निदेशक हिना देसाई ने कहा कि हमें अपनी शक्ति को खुद पहचानना होगा अपनी विशेषताओं को पहचान कर उस पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक महिला पुरुषों के बराबर समाज में ना हो जाए तब तक समानता और सशक्तिकरण की बात करनी होगी।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि लड़के और लड़कियों में दहेज विरोधी व्यवहार की भावना को जागृत करना जरूरी है

इसी क्रम में  पुलिस सब इंस्पेक्टर शिवानी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 181 जो वूमेन हेल्पलाइन नंबर है और 1090 वूमेन पावर लाइन जिसमें महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है।कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने किया आभार डॉ राकेश यादव ने किया तकनिकी सहयोग डॉक्टर धीरेंद्र चौधरी ने किया इस अवसर पर मिशन शक्ति की पूरी टीम  डॉक्टर जगदीश जी डॉक्टर झांसी मिश्रा डॉ वनिता सिंह प्रियंका सिंह डॉक्टर पूजा सक्सेना डॉ शुक्ला एवम् प्रो अविनाश पर्थडेकर, प्रोफेसर  अजय प्रताप, प्रोफेसर मनोज मिश्रा ,प्रोफेसर राजकुमार सोनी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,चंदन राय डॉ माया सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं भारी मात्रा में छात्र एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे
ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने