++अयोध्या ब्यूरो चीफ डा०ए०के०श्रीवास्तव+



अयोध्या।
जुड़वा शहर के बीच मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को निरस्त करने की मांग। नगर आयुक्त से मिला  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का दल। व्यापारियों ने सआदत गंज से नया घाट मुख्य मार्ग के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और दीनदयाल तिराहा राम जन्मभूमि संपर्क मार्ग रामकोट से विस्थापित हो रहे व्यापारियों की समस्या निगम प्रशासन को कराया अवगत।सहादतगंज नया घाट मार्ग के चौड़ीकरण से अयोध्या और फैजाबाद दोनों शहरों में बड़ी संख्या में हो रहे विस्थापित।निगम प्रशासन से लोकतांत्रिक तरीके से समस्या का हल निकालने की अपील। नगर आयुक्त से मिले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा अगर चौड़ीकरण नहीं हुआ निरस्त तो हजारों नगरवासी होंगे बेघर, बेरोजगार। रोजी रोटी के साथ पुनर्वास की बढ़ेगी समस्या। समस्या का समाधान न होने पर दल के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करने की कही बात।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने