भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट की मासिक किसान पँचायत जिले के मानिकपुर तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह राजापुर तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल मऊ तहसील अध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
तह0अध्यक्ष नीलकण्ठ द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी मऊ को  ज्ञापन देते हुए कहाकि विगत कई वर्षों से फसलों का  परिसीमन गांव गांव स्तर पर नही हुआ जिससे किसानों को कृषि बीमा का लाभ नही मिला पाता अतः समय रहते परिसीमन पूर्ण कराया जाए 
तह0अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहाकि बछरन की गौशाला में जानवरों के लिए चारा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है जानवर भूख व प्यास से तड़प रहे हैं जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी व्यवस्था नही हो पा रही है 
ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने कहा कि तीरमऊ रुपौली यमुना  बालू के घाट चलने से व अत्यधिक ओवरलोड बड़े वाहनों के परिवहन से उड़ रही धूल के कारण  रोड के दोनों तरफ की किसान भाईयो की फसल चौपट हो गई है और धूल जम जाने से दूर-दूर तक की फसल चौपट हो रही है इन किसानों के हुए नुकसानी की भरपाई चला रहे बालू घाट के मालिक करें।
 तह0 अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने ग्राम कंडीखेरा में किसान पँचायत करते हुए काले कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी।
उपस्थित भा0कि0यू0 वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह शत्रुघ्न सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी अखिलेश मिश्रा पप्पू सिंह विनोद कुमार सिंह विजय सिंह राजकुमार सिंह बिजय बहादुर  राजकिशोर सिंह राममूरत नामदेव बीरेंद्र सिंह जसवंत सिंह जिलामीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहें ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने