केंद्रीय पेट्रोलियम धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि मार्च-अप्रैल तक रसोई गैस के दाम में कमी आने की उम्मीद है। कीमत में लगातार वृद्धि पर स्पष्ट किया कि अक्सर जाड़े के सीजन में डिमांड अधिक होने से खपत बढ़ती है, जिसका असर दाम पर दिख रहा है।

सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में एक करोड़ लोगों के लिए उज्ज्वला योजना लाने जा रही है। लक्ष्य है कि पूर्वांचल के हर घर में पीएनजी की आपूर्ति की जाये। कहा कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना की शुरुआत काशी से हुई थी। अब देशभर में काम चल रहा है।

2023 तक 500 जिलों में पीएनजी लाइन पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि बनारस में गंगा में पर्यटन की दृष्टि से 2000 नावों को सीएनजी में परिवर्तित करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी गयी है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की समयसीमा बताने पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार का मामला है। भारत सरकार ओपेक संगठन से जुड़े तेल उत्पादक देशों पर उत्पादन बढ़ाने का दबाव बढ़ा रहा है। सर्किट हाउस में विकास कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने