NCR News:किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में किसान नेता ने कहा है कि लोगों को दिल्ली पुलिस को कार्रवाई से रोकने और उन्हें बंधक बनाने के लिए उकसाया है। साथ ही जिन लोगों को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजे हैं, उनसे पुलिस के सामने पेश ना होने की बात कही है। चढूनी संयुक्त किसान मोर्चा की सात सदस्यीय कमेटी के सदस्य और भारतीय किसान यूनियन (BKU) हरियाणा के अध्यक्ष हैं।कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 85 दिन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं आंदोलन कर रहे हैं। वहीं 26 जनवरी को किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में करीब 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे। वहीं लाल किले पर तिरंगा के अपमान करने के साथ ही एक धार्मिक और एक खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया था। इसी सिलसिले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने