*◆ कुक्षी को जिला बनाने हेतु रिक्शा चालक करेंगे गांव-गांव प्रचार*

*◆ "कुक्षी जिला बनाओं आंदोलन" को रिक्शा चालकों ने समर्थन देकर जनजागृति हेतु होर्डिंग लगाए*

*कुक्षी।* धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लॉक डाउन के बाद फिर से जोर पकड़ रही है। "कुक्षी जिला बनाओं आंदोलन" द्वारा हस्ताक्षर अभियान व शासन-प्रशासन को प्रस्तावित जिला कुक्षी का नज़री नक्शा व बिंदु वार सम्पूर्ण जानकारी के प्रस्ताव मांग पत्र के साथ प्रस्तावित जिला क्षेत्र कुक्षी से लगभग 50 से अधिक सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारी, शेक्षणिक व अन्य संगठनों ने समर्थन पत्र प्रेषित किये गए थे।
नगर के लोडिंग रिक्शा चालकों ने भी अपना समर्थन पत्र "कुक्षी जिला बनाओं आंदोलन" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार को सौपते हुए रिक्शो पर फ्लेक्स होर्डिंग जनजागृति हेतु लगाये गए। फ्लेक्स में बिंदुवार कुक्षी को जिला बनने से नगर कुक्षी, डही, निसरपुर, मनावर, सिंघाना, बाग़, टांडा, गंधवानी सहित पूरे क्षेत्र के आमजनों को होने वाले लाभ व विकास के सम्बंधित जनजागृति हेतु जानकारी व प्रस्तावित जिला कुक्षी का नज़री नक्शा है।
सचिन गुप्ता, पप्पू बघेल, लखन काग, मदनलाल चौधरी, अजय राठौड़ा, सलाउद्दीन खान, सुखलाल निगवाल, अमजद मंसूरी, सोहन बामनिया, सुरेश पाटीदार, बाबू जामोद, अब्दुल रफीक
रिक्शा चालकों ने कहा कि, क्षेत्र के विकास के लिए कुक्षी जिला बनना चाहिए। हम रिक्शों से गांव-गांव पहुँचकर जनजागृति हेतु प्रचार करेंगे।
इस अवसर पर सुभाष दादा बंगाली, नारायण पाटीदार, शैलेन्द्र लड्ढा, हेमेंद्र पाटीदार, चंचल पाटीदार, रामु गुप्ता, अश्विन पांडेय, मोनू जैन, विजय नातू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने