अम्बेडकर नगर÷देश की सीमा और अस्मिता की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर जीवन बलिदान कर देश और देश वासियों को सुरक्षित रखने का कार्य हमारे देश के वीर सैनिकों द्वारा किया जाता है।
      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण करने के बाद व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे देश की सीमा और देशवासी अगर सुरक्षित है तो वह भारतीय वीर सैनिकों के त्याग,बलिदान और साहस से ही संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक देश की शान हैं जिनका सम्मान हम सभी को अवश्य करना चाहिए।
         भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कृष्ण कुमार मिश्र पप्पू,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,अखिल भारतीय राजभर संघ जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,कार्यालय व्यवस्थापक अतुल वर्मा,जिला कार्यालय सह प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर, अभिषेक सिंह यादव,अशोक कन्नौजिया,मनीष वर्मा,अमित सिंह,शुभम् पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने